इंसानियत भूलकर नफरत के रास्ते पर चल रहा इंसान : भल्ला
बागपत। दिल्ली रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में ज्ञान प्रचारक डा. प्रद्युमन भल्ला ने इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इंसान इंसानियत भूलकर नफरत के रास्ते पर कदम बढ़ा रहा है, जिससे इंसानियत शर्मसार हो रही है। उन्होंने इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की।
सत्संग में निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक डा. प्रद्युमन भल्ला ने कहा कि सभी को प्रेम और सद्भाव से रहना चाहिए। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता की राह पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर गीतकारों ने गीत प्रस्तुत कर इंसानियत के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। सत्संग में मधु भल्ला, सुखमीत, कुंवरपाल सिंह, जापान सिंह, राजकुमार, मोहित, पुष्पा, चक्षु, सूरज, अश्वनी कुमार, अंकुर, मोहन, कृष्णा शामिल रहे।