फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर और उसके साले के हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर औजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-खैला-मंसूरपुर मार्ग पर नलकूप पर की गई थी हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप की हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र उर्फ बिट्टू और उसके साले नवीपुर निवासी कुलदीप की गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोपी गौतम को चांदीनगर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किये।
विज्ञापन

खैला-मंसूरपुर मार्ग पर नलकूप पर हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप की दो अगस्त की रात में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें चांदीनगर थाने पर हरेन्द्र, गौतम निवासी खैला, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे पचास हजार रुपये के ईनामी बदमाश गौतम निवासी खैला को चांदीनगर पुलिस ने कहरका गांव के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जो पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। चांदीनगर पुलिस ने बताया कि जेल में बंद आरोपी गौतम को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, प्लास, पेचकस, आरी समेत अन्य औजार बरामद किए। इसके बाद हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुकदमे में फरार पचास हजार के इनामी दीपक फुर्तीला समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें