एटीएम कार्ड जेब में, खाते से निकल गए 1.40 लाख रुपये
बड़ौत। रठौडा गांव के एक व्यक्ति के खाते से एटीएम के जरिए चार बार में 1.40 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। वारदात की जानकारी उनके मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
चतर सिंह पुत्र घसीटूमल रठौड़ा गांव के निवासी है। बड़ौत एसबीआई में उनका खाता है। बैंक की ओर से उन्होंने एटीमए कार्ड ले रखा है। फिलहाल वह दिल्ली रह रहे है। सोमवार को उनके मोबाइल पर चार अलग-अलग स्थानों से रुपये की निकासी के मैसेज आए तो वह चौंक गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की और एटीएम कार्ड को बंद कराया। पीड़ित का कहना था कि एटीएम कार्ड उनके जेब में है। इसके बाद भी बदमाशों ने उनके खाते से चार ट्रांजेक्शन कर लिए हैं।