मस्जिद की लाइट बुझाने को लेकर सूप गांव में तनाव
रमाला। प्रधानमंत्री के नौ मिनट तक लाइट बुझाकर दीप जलाने की अपील के बाद मस्जिद की लाइट बंद कराने को लेकर मौलवी और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
सूप गांव के मौलवी ने रविवार को रात नौ बजे मस्जिद की लाइट बंद नहीं की तो गांव के कुछ युवक लाइट बंद कराने के लिए मस्जिद में पहुंचे। मौलवी और युवकों में लाइट बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने कहा घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।