बागपत: सिंघावली अहीर के गावड़ी- कमाला मार्ग से ईनामी बदमाश को ले जाते एसओ शिव प्रकाश सिंह
- फोटो : BAGHPAT
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट में रहा था शामिल
सिंघावली अहीर पुलिस के साथ मुठभेड़ में दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय (बागपत)। बड़ौत की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दीपक शर्मा से 93 हजार रुपये की लूट में शामिल रहा दस हजार रुपये के इनामी अतुल कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया। आरोपी पर विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह बागपत के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है।
एएसपी अनित कुमार ने बताया कि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिवप्रकाश सिंह गावड़ी-कमाला रोड पर चेकिंग कर रहे थे। सड़क से गन्ने के खेत की तरफ एक युवक भागा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र के दलेल गढ़ गांव निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है। वह बागपत के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है। पकड़ा गया बदमाश नौ जुलाई को बड़ौत की भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 93 हजार रुपये की लूट की वारदात में शामिल था। विभिन्न थाना क्षेत्रों में उस पर लूट, हत्या, हत्या की कोशिश और चोरी के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त से पांच हजार रुपये बरामद हुए है। एएसपी ने बताया कि एसपी बागपत ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके दो साथी दौलत और नितिन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।