बड़ौत। दुकानदार सचिन चौहान, सोनू तोमर आदि ने कहा मार्केट मेें दस के सिक्के नकली हैं, इसलिए सिक्के लेने से मना किया जा रहा है, यदि सिक्का लिया जा भी रहा है तो उसकी जांच कर लिया जाता है।
दूसरी तरफ सिंडिकेट बैंक की दोघट के शाखा प्रबंधक पीडी मीना ने कहाबैंकों ने दस का सिक्का बंद नहीं किया है। यह तो बस अफवाह है। जब तक आरबीआई दस के सिक्के को बंद करने की अनुमति नहीं देता है, तब तक सिक्के चलेंगे। उन्होंने दुकानदारों से दस का सिक्का लेने का आग्रह किया।
दूसरी तरफ एक अन्य बैंक अधिकारी ने बताया गत दिनों सीबीआई ने पंजाब, गुजरात और बंगलौर में दस रुपये के सिक्के नकली बनाते पकड़े थे। फिलहाल मार्केट में कोई सिक्का नकली नहीं है और न ही बैंक ने दस का सिक्का बंद किया है।