फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस मीटर जमीन ने अटका दी पहली स्मार्ट टाउनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहली स्मार्ट टाउनशिप को दस मीटर जमीन ने अटका दिया है। इस टाउनशिप को नए साल पर लॉन्च करने की तैयारी थी मगर मुख्य रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किसान ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में टाउनशिप की लॉन्चिंग अटक गई और अब यह मामला लंबा खिंचता दिख रहा है। इस स्मार्ट टाउनशिप से एक्सप्रेसवे के किनारे नया बागपत बसाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने जुलाई 2025 में बागपत में पहली स्मार्ट टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई। इस योजना पर एक महीने बाद ही मुहर लग गई थी और प्राधिकरण को जमीन भी जल्द ही मिल गई। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास अग्रवाल मंडी टटीरी में 83 करोड़ रुपये से 7.68 हेक्टेयर जमीन को खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

जिस जमीन को खरीदा गया था, वह महायोजना-2031 में कृषि की श्रेणी में थी। उसको आवासीय में करने की मंजूरी भी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मिल गई। इस तरह लग रहा था कि काम तेजी से चल रहा है और नए साल पर टाउनशिप को लॉन्च कर दिया जाएगा। अब इसमें नई अड़चन आ गई है।
विज्ञापन


टाउनशिप के लिए अभी तक मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे से जुड़ने वाले मुख्य रास्ते की चौड़ाई 35 फीट रखी गई थी। इस चौड़ाई को मंडलायुक्त ने बढ़ाने के आदेश दिए और इसके लिए दस मीटर जमीन खरीदने के लिए कहा गया। जब किसान से जमीन के लिए बात की गई तो उसने देने से इन्कार कर दिया। इसलिए मामला अटकता दिख रहा है।

-नक्शा भी तैयार करने के लिए चल रहा था काम

टाउनशिप को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही लोगों में उत्साह दिख रहा था। इसलिए नक्शा भी तैयार करने के लिए काम चल रहा था। नक्शे के आधार पर प्लॉटों के दाम तय होने हैं। अब यह रोक दिए गए हैं।

-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उतरते ही होगी टाउनशिप

यह स्मार्ट टाउनशिप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नजदीक है। इसका विकास प्राधिकरण के साथ ही आम लोगों को फायदा होगा। वहां केवल बागपत के लोग ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद के लोग भी आकर रह सकते हैं, क्योंकि दिल्ली का रास्ता केवल आधा घंटे का हो जाएगा। वहीं विकास प्राधिकरण को अच्छे दाम वहां प्लॉटों के मिल सकते हैं।



स्मार्ट टाउनशिप के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्य रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भी काम चल रहा है। किसानों से बात हो रही है और उम्मीद है कि जल्द जमीन मिल जाएगी। -राजीव कुमार राय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें