फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर लगा दस किमी लंबा जाम

Mon, 25 Sep 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बारिश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईव स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश के बाद दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और गौरीपुर बहालगढ़ पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।  हाईवे पर गड्ढों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे यूपी-हरियाणा सीमा पर रविवार को करीब दस किलोमीटर लंबा वाहनों का जमा लग गया । इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन सड़क पर फिसलकर गिरने से कई लोग घायल हुए।  
विज्ञापन


 बरसात के बाद रविवार को हाईवे की हालत खस्ता है। गौरीपुर मोड़ का तो हाल ही बुरा है। दो दिन पहले गड्ढों को मिट्टी और ईंट-पत्थरों से भरना शुरू किया । शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश ने वहां की हालत ओर बिगड़ दी है। बारिश बंद होने के बाद कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है।

वहां से वाहनों से तो दूर पैदल निकलना भी बहुत मुश्किल है। हरियाणा से आने-जाने वाले वाहन वहां से ही गुजरते हैं, इसलिए वहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है। रविवार तड़के ही जाम लगना शुरू हो गया  इस कारण दोपहर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी कतार से यूपी-हरियाणा बॉर्डर लगभग बंद सा रहा । जाम खुलवाने में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस दिनभर जुटी रही। निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही ने कहा गौरीपुर मोड़ के गड्ढों के कारण गौरी पुर मोड़ से बहालगढ़ (हरियाणा) तक जाम लग रहा है। रविवार सुबह तो करीब दस किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई । धीरे-धीरे जाम खुलवाया ।  

एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी जाम में फंसी  
बागपत। जाम में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी फंस गई । इस कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

दूसरे रास्ताें से निकाले गए कई वाहन 
हरियाणा से बड़ौत की ओर जाने वाले वाहन नैथला-निवाड़ा मार्ग से होकर गुजरे। इसी तरह हरियाणा से बागपत की ओर आने वाले वाहन निवाड़ा गांव से होकर गुरजे। बागपत और बड़ौत से आने-जाने वाले वाहन भी दूसरे रास्तों से गुजारे गए।
विज्ञापन


दंपति समेत कई लोग फिसलकर गिरे  
गौरीपुर मोड़ के पास हो रही कीचड़ के कारण दुपहिया वाहन फिसल कर गिर रहे हैं। इनमें शाहदरा की संपत्ति समेत कई लोग गिरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें