विद्यालय के लिंटर से सीमेंट टूटकर गिरने से भगदड़
दोघट (बागपत)।
प्राइमरी पाठशाला नंबर दो मंडल में शनिवार को अचानक लेंटर से सीमेंट झड़कर नीचे आ गिरा। जिस कारण नीचे बैठे बच्चों में भगदड़ मच गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से विद्यालय की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। पूरे विद्यालय में पानी भर गया है। विद्यालय की छत में जगह-जगह से पानी टपक रहा है। क्लास में बच्चों के बैठने तक की जगह नहीं है। विद्यालय में 185 बच्चे है। बरसात के मौसम में एक ही क्लास में सभी बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया कि विद्यालय में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अफसर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।