बागपत। जिले में शनिवार को दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 665 हो गई है जबकि 12 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके घरों के पास सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है। बताया कि अब तक जिले में 12 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।