-एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों ने पीआरवी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी
फोटो 9 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली गांव के पास एक गोवंश से टकराकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में बसौद निवासी शादाब सहित उसके परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यह घटना बुधवार शाम को हुई। घायल शादाब ने बताया कि उनका परिवार बुधवार को गाजियाबाद जिले के डबारसी गांव गया था। वे एक रिश्तेदार की मौत के बाद वापस लौट रहे थे। मीतली गांव की गोशाला के सामने अचानक एक गोवंश आ गया, जिससे टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में शादाब, सितारा, राशिदा, इसरत, रानी, तीन बच्चियां जिया, जोया, अफसा और टेंपो चालक शामिल हैं। एंबुलेंस हेल्पलाइन पर संपर्क न होने के कारण पीआरवी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने पुष्टि की कि टेंपो गोवंश से टकराने के कारण पलटा था। उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।