श्रद्धालुओं से भरे टेंपो महिला थाने के पास मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो पलट गया। उसमें सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए।
सलावतपुर गांव के श्रद्धालु भीम सिंह, किशन, पिंटू, मुनेश, रूपा, सिमंतरा, दीपा बागपत के जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद टेंपो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही टैंपो चमरावल रोड पर महिला थाने के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। घटना के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को टेंपो से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवीकलां गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार खेकड़ा निवासी फिरोज और शमशेर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।