गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
बागपत में दीपावली पर गुफा-बाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों भक्तों ने मंदिर में दूध का अभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगीं। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजार रहे।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास स्थित गुफा-बाबा मंदिर में रविवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन निकलता चला गया, वैसे-वैसे भीड़ बढ़ती चली गई। शाम तक यहीं सिलसिला जारी रहा। मंदिर में बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए भक्तों ने प्रसाद चढ़ा मन्नते मांगी।
दिल्ली के संगम बिहार से आई महिला रेखा ने कहा उसने बाबा से पिछले साल अपने बेटी की नौकरी की मन्नते मांगी थी। बाबा ने उनकी पुकार सुन ली और उनके बेटे की सरकारी नौकरी लगा दी। सोनीपत की युवती स्वाती ने कहा उसने बाबा ने अपनी नौकरी की मन्नते की मांगी थी। बाबा ने उसकी पुकार सुन ली। उसकी नौकरी लग गई। मंदिर परिसर में भारी भीड़ को देख चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सिविल ड्रेस में पुलिस, खुफिया तंत्र अलर्ट रहा।
पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले
बागपत। मंदिर के पास से वाहन न निकले। इसके लिए अफसरों ने पहले ही रूट डायवर्ट किया। दिल्ली से आने वाले वाहन नैथला मोड़ के रास्ते नैथला, फैजपुर-निनाना होते बड़ौत पहुंचे। इसी तरह बड़ौत से आने वाले वाहन सरूरपुर से फैजपुर-निनाना होते बागपत पहुंचे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।