फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने किसानों की फसल उजड़वाकर लगवा दिए पिलर

विज्ञापन
बागपत के खेड़ा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर में पोकलेन मशीन से फसल उजाड़ने के विरोध में हंगामा कर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- लखनऊ की सर्वे टीम के जाने के बाद तहसीलदार ने हरियाणा के रेत ठेकेदारों की पॉकलेन मशीन मंगवाकर लगवाए पिलर
विज्ञापन

- खेड़ा इस्लामपुर के किसानों ने मशीन के आगे खड़े किया विरोध तो मुकदमा कराने की दी गई धमकी
- किसानों ने कहा कि हरियाणा के लोगों के साथ मिलकर किया जा रहा खेल, गांव से पलायन करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के लोगाें का यूपी की तरफ खनन करने का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को खेड़ा इस्लामपुर में किसानों की फसल उजड़वाकर पिलर लगवा दिए गए। आरोप है कि बागपत तहसीलदार ने सर्वे करने पहुंची लखनऊ की टीम के जाने के बाद हरियाणा के ठेकेदार की पॉकलेन मशीन मंगवाकर पिलर लगवाए। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया और मशीन के आगे खड़े हो गए। यह भी आरोप है कि मशीन के आगे से न हटने पर उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। नाराज किसानों ने गांव से पलायन की चेतावनी दी है।
हरियाणा के रेत ठेकेदारों ने यमुना पर पुल बनाकर खनन करने के लिए मशीनों को यूपी की तरफ खेड़ा इस्लामपुर के खादर में उतार देने का विवाद थम नहीं रहा है। लगातार विवाद बढ़ने पर जमीन की पैमाइश के लिए लखनऊ की टीम बुलाई गई थी। वर्तमान में यह टीम खेड़ा इस्लामपुर में पैमाइश कर रही है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर को लखनऊ की टीम के जाने के बाद तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप ने पिलर लगवाने शुरू कर दिए। खेड़ा इस्लामपुर की प्रधान रीना ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने हरियाणा के रेत ठेकेदार की पॉकलेन मशीन मंगवाई और किसानों की खीरा, खरबूजा, तरबूज, लौकी की फसल उजड़वा दी। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया और वह पॉकलेन मशीन रुकवाने के लिए आगे खड़े हो गए। आरोप है कि किसानों ने विरोध जताया तो मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। शाम तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान दो पिलर लगवा दिए गए। इससे गुस्साए करीब 35 किसानों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। उन्हाेंने तहसीलदार पर धमकी देने के साथ ही हरियाणा के रेत खनन ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में सीएम के नाम शिकायत भी भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की टीम आई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पैमाइश कराने के बाद करीब हरियाणा-यूपी की सीमा पर पिलर लगाए गए है। जिस तरह के आरोप किसान लगाए जा रहे है, वह पूरी तरह गलत है। - प्रसून कश्यप, तहसीलदार बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें