बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गांव में ही आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराने गई 13 वर्षीय किशोरी को दुकान में खींचकर दुकानदार ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के बाबा ने कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी गांव में आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराने एक दुकान पर गई थी। फोटो स्टेट करने के बहाने दुकानदार ने दुकान में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दुकान बंद कर भाग गया। रोते हुए किशोरी घर में पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इस पर किशोरी के बाबा ने कोतवाली में में आरोपी दुकानदार को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।