दो वर्गों का मामला होने से तनाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में तनाव हो गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 11 बजे किशोरी छत पर सो रही थी। पड़ोस के तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो युवक दूसरे वर्ग के है। विहिप नेता शेर सिंह चौहान, सचिन चौहान, विनय, शेखर चौहान ने एएसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।