संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौहल्दा गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने मृतका के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
चौहल्दा गांव के रहने वाले अलीशान की बेटी सानिया (15) दो दिन से बीमार चल रही थी। उसका गांव के ही एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा था। सानिया के भाई हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सानिया की हालत ज्यादा खराब होने पर बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सानिया ने तीन दिन पहले कोरोनारोधी टीका भी लगवाया था। सिूचना पर सीओ अनुज मिश्रा ने गांव में पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।