फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा पुल के पास यमुना में मंगलवार को नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों व गोताखोरों के काफी तलाश करने के बाद उसका शव यमुना से मिला। परिजन उसके शव को कोई कार्रवाई कराए बिना ही शामली लेकर चले गए।
विज्ञापन

शामली के लुसाना गांव का सागर (17) गौरीपुर जवाहर नगर में अपने मामा के घर आया था। वह मंगलवार सुबह अपने ममेरे भाई गौरव के साथ निवाड़ा पुल के पास यमुना में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए अचानक गड्ढे में पैर चले जाने से सागर डूब गया। गौरव व अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गोताखोर इरफान ने अपनी टीम के साथ यमुना में सागर को तलाश किया तो काफी मशक्कत के बाद सागर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कोई कार्रवाई कराए बिना ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें