फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरगिरान में सात क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरगिरान में सात क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े
विज्ञापन

बड़ौत। एसडीएम गुलशन कुमार और सीओ रामानंद कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ तीरगिरान मोहल्ले में पटाखा विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया। इस दौरान सात क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए गए। तीन दुकानों को सीज किया गया। टीम ने दिगंबर जैन कालेज के सी मैदान में पटाखे बिक्री करने वालों के लाइसेंस भी चेक किए।
एसडीएम और सीओ को जानकारी मिली कि तीरगिरान में बस्ती के बीच अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ छापा मारा तो दुकानदारों में भगदड़ मच गई और काफी दुकानदार भाग निकलें। टीम ने काफी मात्रा में पटाखे जब्त किए। भागे दुकानदारों में जमालूदीन, अय्यूब, आबिद निवासी तीरगिरान की दुकानों को सीज किया गया है। वहीं, मोहम्मद हनीफ, उमरदीन, हरसिंह निवासी तीरगिरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में बस्ती के बीच बिना अनुमति के पटाखे बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने दिगंबर जैन कालेज के सी मैदान में दुकानदारों से लाइसेंस चेक किए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में इकट्ठा हुए कुछ लोगों की भीड़ ने कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस ने भीड़ को चेतावनी देकर तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, खेकड़ा में बीआरसी के मैदान में लगी पटाखों की दुकानों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को विशेष सतर्कता बरतने एवं लापरवाही पर कडी कार्यवाही की चेतावनी दी। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने लाइट के लिये बिछाई गई लाइन को हटवाया। चेतावनी दी कि पटाखाें की बिक्री में लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

-----
अनुमति से अधिक मिलीं पटाखों की दुकानें
खेकड़ा। क्षेत्र में 12 दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति मिली। लेकिन इससे अधिक दुकानें मिलीं। दुकानों के सामने बालू, पानी आदि की व्यवस्था भी नहीं थी। और पटाखे टीन शेड मे बेचने के आदेश थे जबकि दुकानदारों ने टैंट लगाकर भी पटाखे बेचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें