फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक आज निकालेंगे बाइक तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत राष्ट्रवंदना चौक से कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी बाइक तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच बागपत आज बाइक तिरंगा यात्रा निकालेगा। यह यात्रा बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बुधवार को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में मंच के तत्वावधान में शिक्षकों की एक बैठक हुई। बैठक में जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद है। इस कारण शिक्षक एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। सरोज ने जोर दिया कि पेंशन शिक्षकों व कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। शिक्षक और कर्मचारी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था एक अप्रैल 2005 से बंद कर दी गई थी। इसके बाद से शिक्षक और कर्मचारी लगातार इसे बहाल करने की मांग कर रहे हैं। बैठक में अजय वीर चौहान, चट्टान सोनकर, दीपक सिन्हा, नरेंद्र सैनी, आशु कुमार, संदीप कुमार और पीयूष गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें