संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों के काफी प्रकरण लंबित पड़े हैं। इसलिए मंगलवार को डीआईओएस से मुलाकात की जाएगी।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक हुई, जिसे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों मेें शिक्षक एवं कर्मचारियों को माह जुलाई व अगस्त का वेतन, यमुना इंटर कॉलेज व जनता वैदिक इंटर कॉलेज में माध्यमिक, राजकीय व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने बोर्ड की कॉपियों को जांचने का भुगतान, 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हो चुके प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सामूहिक बीमा की धनराशि का भुगतान करवाना शामिल हैं। नई पेंशन योजना में सम्मिलित शिक्षकों के कटौती के लेजर नहीं बनवाए गए हैं। विभिन्न प्रकरणों पर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत से बैठक कर इन प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा भी शामिल रहे।