दोघट। टीकरी-गांगनौली मार्ग पर एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली के भाई के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल को पुलिस ने उपचार के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।
टीकरी-गांगनौली मार्ग पर रविवार की शाम एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली के भाई प्रवीण राठी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। जिसमे प्रवीण घायल तथा उसका साथी फरार हो गया था। फरार हुआ बदमाश शामली का बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाश की तलाश में शामली जनपद में दबिश दी। फरार बदमाश पर भी दर्जनों से अधिक लूट हत्या के मुकदमे बताए जा रहे हैं। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि घायल प्रवीण को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है। फरार बदमाश को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।