फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को शिक्षक देंगे जवाब, प्राथमिक से माध्यमिक स्कूलों तक में होगी तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को शिक्षक देंगे जवाब, प्राथमिक से माध्यमिक स्कूलों तक में होगी तालाबंदी
विज्ञापन

बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक श्री यमुना इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी है। जिसके चलते प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संघर्षों के बल पर शिक्षकों ने जो सातवें वेतनमान तक उपलब्धियां हासिल की है उन्हें ये सरकार खत्म करने पर तुली है। सरकार ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर हमला कर धारा 18 में जो बदलाव किया है, उससे प्रदेश के सभी शिक्षक हताश है। इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के शिक्षक 21 जनवरी को सामूहिक विशेष अवकाश लेकर विद्यालयों में तालाबंदी कर दोपहर 12 बजे बेसिक और माध्यमिक के कार्यालयों में भारी तादाद में इकट्ठा होकर डीएम और शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष बल्लभ शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार टास्क फोर्स के माध्यम से शिक्षकों के पदों को समाप्त कर भविष्य को चौपट करने का प्रयास कर रही है। वित्त विहीन शिक्षकों को घोषित 15 हजार के मानदेय से भी यह सरकार मुकर गई है। महामंत्री राजकुमार शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने की और संचालन कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने किया। संरक्षक इंद्रपाल सिंह, कुलदीप, राजकुमार, अनिल कुमार, जितेंद्रपाल, कपिल कौशिक, प्रवेश, रामवीर राठी, जगत सिंह ढाका, सचिन चिकारा, नवीन कुमार, सतेंद्र कुमार, सुशील तोमर, सत्यवीर सिंह, दीपक शर्मा, संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें