फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूलों में उपस्थित होंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एक जुलाई से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय खोलने की तैयारी है। ऐसे में प्रधानाचार्य और शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित होकर अपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। अभी शिक्षण कार्य कराने के निर्देश नहीं है, जिसके चलते बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में एक अप्रैल को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया जाता है। इस बार कोरोना महामारी के चलते शैक्षिक सत्र का शुभारंभ नहीं हो पाया। शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण करा रहे है। अब एक जुलाई से विद्यालय खोलने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने एक जुलाई से प्रधानाध्यापक और शिक्षकाें को स्कूल में मौजूद रहकर जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए है।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। केवल शिक्षक उपस्थित रहकर स्कूल के जरूरी कार्य जैसे शौचालयों का निर्माण, बाउंड्री वॉल, कागजी कार्रवाई के अलावा एक अप्रैल से अब के छुटे हुए कार्य तथा बच्चों को भेजी जाने वाली कनवर्जन कास्ट के भुगतान संबंधी कार्यों को पूरा करेंगे। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि विद्यालयों में नवीन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होनी है। पूर्व में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में एक जुलाई से अपूर्ण कार्य निपटाने के लिए विद्यालय खोलने के लिए चर्चा की गई थी, मगर अभी तक इस संबंध में शासन से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें