फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के बैनर तले पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन

फोटो- सात
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2010 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के आदेश का विरोध किया। एडीएम पंकज वर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नीटू खोखर ने कहा कि वर्ष 2010 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य नहीं थी। वर्ष 2011 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 को लागू किया था। यह अधिनियम लागू करते हुए 23 अगस्त 2010 तक के शिक्षकों को अधिनियम से मुक्त रखने की बात कही गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। इससे प्रदेश के चार लाख और जिले के दो हजार शिक्षक प्रभावित होंगे। वहीं इससे उनके परिवार के सामने संकट आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इसमें हस्ताक्षेप करना चाहिए ताकि शिक्षकाें की नौकरी पर संकट न आए। उन्होंने एडीएम पंकज वर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने के लिए बदलाव करने की मांग की। इस दौरान कृष्णपाल सिंह, अनिल त्यागी, सोनम शर्मा, राकेश कुमार, अमित शर्मा, गरिमा गर्ग व सुशील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें