फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को बीआरसी पर धरना दिया। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम दिए 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को स्थायी करने, मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने, शिक्षकों की रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्ति प्रदान करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, शिक्षकों को पूर्व में मिल रहे परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता को बहाल करने की मांग की। इस मौके पर संघ के मंडलीय मंत्री डॉ. जितेंद्र नैन, नीरज उज्ज्वल, राकेश मलिक, संजय कुमार, अंकित धनकड़, संतरेश, अनिता, सीमा, नीरज, रीना, बिजेंद्र, मनोज कुमारी, रचना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें