फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों कार्यशाला में दीं रोचक जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षकों को बताया खेल-खेल में पठन व हिंदी शिक्षण कैसे कराएं
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर शनिवार को हिंदी भाषा और व्याकरण शिक्षण पर कार्यशाला हुई। इसमें शिक्षकों को खेल-खेल में पठन व हिंदी शिक्षण कैसे कराएं आदि की जानकारी दी। साथ ही एनईपी में भाषा शिक्षण के बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में दिल्ली के प्रसिद्ध स्कूल की शिक्षक डॉ़ चोपड़ा ने हिंदी भाषा एवं मानक वर्तनी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वृहद चर्चा की। साथ ही शिक्षकों को मानक वर्तनी के बारे में वृहद ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक रोचक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी शिक्षण को प्रभावशाली बना सकते हैं। इसके लिए उन्होंने नई-नई युक्तियों को साझा किया गया। इसके साथ ही एनईपी में भाषा शिक्षण के बिंदुओं पर चर्चा की। डॉ़ चोपड़ा ने खेल–खेल में पठन व हिंदी शिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान संबंधित चर्चाओं के माध्यम से सभी अध्यापकों को रोचक पठन के लिए प्रेरित किया। संचालन सार्थक शर्मा व उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में अंशुल शर्मा, रीना चौहान, रेणु सरोहा, रीतू तोमर, रूबी तोमर, प्रीति, अजय शर्मा, आशु चिकारा, धीरज शर्मा, सुनीता दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें