फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मोबाइल नंबर किया वायरल, दहशत से स्कूल छोड़ा

Sat, 05 Oct 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस में शिकायत करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ एक सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। उसने कॉलगर्ल बताकर शिक्षिका का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपी की दहशत में शिक्षिका ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर नौचंदी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश निवासी युवती की शादी दो फरवरी को बुलंदशहर के युवक से हुई थी। युवक शहर के एक अस्पताल में जॉब करता है और युवती एक स्कूल में शिक्षिका है। दंपती नौचंदी क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में रहते हैं। 

शुक्रवार को थाने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि एक सिरफिरा बार बार उसे कॉल करता है। हद तो तब हो गई जब वह ससुराल वालों के फोन पर उसके बारे में अश्लील मेसेज भेजने लगा। शिक्षिका ने आरोपी के पिता से फोन पर शिकायत की। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  रोडवेज बस में चारों ओर से घिरा था कुख्यात 'जॉनी', पुलिस ने सरेंडर करने का कहा तो खुद को मारी गोली

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की है। एक टीम को मध्यप्रदेश भेजा जाएगा।

मध्यप्रदेश का है आरोपी  
शिक्षिका ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश निवासी अनिल सोनी 2003 में उसके साथ पढ़ता था। सगाई के बाद पति को गलत मेसेज भेजता था। शादी के बाद उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। शिक्षिका ने आशंका जताई कि वह उसकी हत्या कर सकता है। 

 यह भी पढ़ें:  यूपी: ओटीपी के जरिए बैंक खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाते थे शिकार

नहीं हुई सुनवाई 
पीड़िता दो दिन से महिला थाने के चक्कर काट रही थी। वहां से उसे नौचंदी थाने भेजा गया। शिक्षिका में नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला थाने में महिलाओं की शिकायत नहीं सुनी जाएगी तो कहां सुनी जाएगी। 
पुलिस महिला अपराध के प्रति गंभीर है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। -अजय साहनी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें