फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Sat, 07 Oct 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
शिविर में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा, योग एवं संस्कार शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने दर्जनों व्यायाम कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।    
विज्ञापन


शिविर के समापन पर बालिकाओं ने तलवार, लाठी, जूडो कराटे, सूर्य नमस्कार, पिरामिड, लेजम, डंबल, दंड बैठक, सिरासन, शवासन, प्राणायाम स्तूप बनाना आदि व्यायाम का प्रदर्शन। कार्यक्रम के समापन पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रदेश प्रधान संचालक मास्टर समर सिंह ने कहा कि नारी राष्ट्र का गौरव है। नारी का सम्मान करना चाहिए।

शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना एक बड़ा पाप है। मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला अनेकों ऐसी महिलाएं रही है जो देश का गौरव बढ़ाती रही है।  
विज्ञापन


आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि स्वस्थ एवं सुखमय जीवन जीने के लिए व्यायाम करने जरूरी है। शिविर व्यवस्थापक हरपाल आर्य ने कहा कि संस्कार जरूरी हैं। मास्टर कृष्णपाल आर्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रामगोपाल आर्य, शिव कुमार चौधरी, राजवीर, प्रमोद, धर्मवीर आर्य, ईश्वर, गौरव, सृष्टि आर्य, मंजू आर्य, दीपिका  आदि रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें