बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को अनुपयोगी वस्तुएं से हस्तशिल्प वस्तुओं बनाना सिखाया गया।
कार्यशाला का शुभांरभ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर ने वेस्ट मेटिरियल का दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में बताया। उससे नई हस्तशिल्प करके वस्तुएं बनाने व उनका पुन: उपयोग के बारे में सिखाया गया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि हस्तशिल्प का जीवन में बहुत महत्व है। इस दौरान शिक्षकों ने बेकार पदार्थ से नई-नई वस्तुएं बनाकर दिखाई। इस अवसर पर सर्वेश, दीपक, अंजलि, पूनम, दीपिका, आरती, सुनीता, रूबी, साक्षी आदि शामिल रहे।