फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: वैज्ञानिक बन खेती की तस्वीर बदलेगी जौहड़ी की तनु, यूपी-कैटेट परीक्षा में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Sat, 17 Jun 2023 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र की रहने वाली जौहड़ी गांव की तनु ने कैटेट परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह कृषि वैज्ञानिक बनकर खेती के विकास के लिए कार्य करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
माता पिता के साथ तनु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के जौहड़ी गांव की बेटी तनु शर्मा ने यूपी-कैटेट के पीजी के रिजल्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त अपने जनपद का गौरव बढ़ाया है। तनु की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन


जौहड़ी गांव में साधारण किसान परिवार स्वर्गीय मांगेराम उर्फ मंगू शर्मा के घर जन्मी तनु शर्मा अपने परिवार के साथ मेरठ के पलवपुरम में रहती है। उसके पिता सुभाष शर्मा कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान आईआईएफएसआर मोदीपुरम मेरठ में कुशल सहायक कर्मचारी के पद पर सेवारत है।

यह भी पढ़ें:Murder in Baghpat: खेकड़ा की कृषि यंत्र फैक्टरी के मालिक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन


तनु ने दयावती मोदी एकेडमी से प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर 10 वीं में सौ प्रतिशत, 12 वीं 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कॉलेज में फिजिक्स विषय की टॉपर रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर 82 प्रतिशत अंको के साथ पास की।

तनु ने अब एमएससी एग्रीकल्चर के लिए यूपी-कैटेट परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव व जनपद का नाम रोशन किया है। तनु की उपलब्धि पर परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई है और कहा गांव में आने पर  तनु को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
वैज्ञानिक बनकर बदलेगी खेती की तस्वीर
मास्टर एग्री कल्चर कोर्स में यूपी टॉप करने वाली तनु शर्मा का कहना है कि कृषि क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसमें रोजगार की बहुत संभावनाएं है। वह कृषि वैज्ञानिक बनकर खेती किसानों की तस्वीर बदलने के लिए कार्य करेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें