फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तांत्रिक का अपहरण कर बीस लाख की फिरौती मांगीा

Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
तांत्रिक की खबर से संबं​धित फोटो। चांदीनगर थाने में परिजनों के साथ पीड़ित सरताज। संवाद
विज्ञापन
रटौल। मुजफ्फरनगर जिले के तावली गांव के तांत्रिक सरताज का अपहरण कर लिया गया। उसे गौना गांव में बंधक बनाकर रखा गया और परिजनों व रिश्तेदारों से बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने तांत्रिक सरताज को गौना गांव के मकान से बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद के अर्थला के इरफान को गिरफ्तार किया। गौना का साजिद व असारा का सलमान अभी फरार है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के गोयला और हाल लोनी निवासी नौशाद ने बताया कि उसका साला सरताज ताबीज बनाने का काम करता है। उसके साले के पास 27 मार्च को प्रमोद नाम के व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपनी समस्या बताकर ताबीज भी लाने के लिए कहा। इसके बाद सरताज ढिकौली गांव पहुंचा तो वहां मिले युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और गौना गांव के एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया।
इसके बाद सरताज के मोबाइल से रिश्तेदारों को फोन कर बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। नौशाद ने बताया कि फिरौती का फोन आने के बाद बृहस्पतिवार रात चांदीनगर थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चांदीनगर पुलिस की टीम ने लोकेशन का पता कर गौना गांव के साजिद के मकान से अपहृत तांत्रिक सरताज को बरामद किया। एएसपी एनपी सिंह के अनुसार पिटाई से घायल सरताज का उपचार कराया गया। इसके बाद मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें