फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचा टंकी का पानी, ट्यूबवेल चालू होने का इंतजार

विज्ञापन
बड़ौत में नगरपालिका द्वारा पेयजल व्यवसथा दुरूस्त कराएं जाने के बाद टंकी से पानी भरता एक व्यक्ति - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर पर सक्रिय हुए पालिका चेयरमैन, नियमित रूप से पानी मिलने पर खुश नजर आए लोग
विज्ञापन

चेयरमैन बोले, जल्द विद्युतनेक्शन जारी नहीं हुआ तो ऊर्जा निगम से ब्याज सहित वसूली जाएगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘33 लाख रुपये खर्च, शुरू नहीं हो सका ट्यूबवेल’ से नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह पालिका चेयरमैन अमित राणा के निर्देशों पर कर्मचारी वार्ड नंबर 25 में पहुंचे और टंकी से पानी सुचारु कराया। टंकी से पानी पहुंचने पर लोग खुुुश नजर आए। अब उन्होंने जल्द से जल्द ट्यूबवेल चालू कराने की मांग उठाई। उधर, पालिका चेयरमैन ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को एक ओर रिमांडर भेजकर। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कनेक्शन जारी नहीं होता तो ऊर्जा निगम के अफसरों से बातचीत कर जमा की गई 11 लाख रुपये की धनराशि ब्याज सहित वसूल की जाएगी।
ये बोले वार्डवासी
पूर्व सभासद पुष्पा शर्मा का कहना है कि वार्ड में पेयजल व्यवस्था की जो समस्या थी, वह टंकी के माध्यम से सुचारु करा दी गई है। शीला देवी का कहना है कि वार्ड में काफी समय से पानी की समस्या चली आ रही है, क्योंकि जब तक बिजली रहती है, तब तक टंकी से पानी मिलता रहता है। फिलहाल टंकी से नियमित रूप से पानी मिलना शुरू हो गया है। मनीषा अग्रवाल व उर्मिला देवी का कहना है कि बिजली आने के बाद कई घंटों बाद पानी आता है। उन्होंने बाजार पुलिस चौकी पर लगी ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू करानेे की मांग उठाई। राजीव शर्मा व शकुंतला शर्मा का कहना है कि फिलहाल टंकी से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एक लाख रुपये हो गया ब्याज, जनवरी में कराई थी धनराशि जमा
नगरपालिका ने ट्यूबवेल चालू कराने को लेकर ऊर्जा निगम में विद्युत कनेक्शन के लिए इस वर्ष जनवरी माह में 11 लाख 46 हजार रुपये जमा कराए थे। मगर, एक साल होने को है, लेकिन आज तक ऊर्जा निगम की लेटलतीफी के चलते ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका। पालिका चेयरमैन ने बताया कि निगम में कनेक्शन के लिए जमा कराई गई धनराशि का अब तक तकरीबन एक लाख रुपये ब्याज बनता है।
फिर भेजा ऊर्जा निगम को रिमांडर
पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि पालिका की ओर से तीन रिमांडर पहले भेज जा चुके है। बृहस्पतिवार को एक ओर रिमांडर भेजकर ऊर्जा निगम से कनेक्शन जारी करने के लिए कहा गया है। यदि जल्द कनेक्शन जारी नहीं किया गया तो ऊर्जा निगम के एमडी से शिकायत कर जमा की गई धनराशि ब्याज सहित वसूली जाएगी। कहा कि नगर की एक-एक समस्या का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से विद्युत कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि जमा करने के मामला जानकारी में नहीं है। इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों से जानकारी लेकर जल्द से जल्द कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन द्वितीय, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें