फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिकों के ब्याज माफ करने पर टांडा-छपरौली मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम

Fri, 07 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते छपरौली के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरौली। टांडा-छपरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगाया। इस दौरान किसानों ने मिल मालिकों का 12 सौ करोड़ों रुपये ब्याज माफ करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राम कुमार चेयरमैन के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान एकत्र हुए और टांडा-छपरौली मार्ग पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। किसानों ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने पर देश का किसान परेशान हैं। इसके चलते आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन न तो प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही केन्द्र सरकार।

चेयरमैन राम कुमार ने कहा बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों ने गत दिनों प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को खून से लिखकर पत्र भेजा था, लेकिन सीएम ने किसानों का भुगतान करने के बजाए मिल मालिकों का 12 सौ करोड़ रुपये ब्याज माफ कर दिया। जोकि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा यदि जल्द बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो क्षेत्र के किसान आंदोलन शुरू करेगेें। 
विज्ञापन


जाम और पुतला दहन करने वालों में राम कुमार चेयरमैन बदरखा, उदयवीर, सत्यवीर, कर्ण सिंह, राजू, अरूण, राजकुमार प्रधान, ओमदेव, वीरसैन, धर्मेंद्र, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें