उनका कहना है कि सर्दी में धमनियां सिकुड़ जाती हैं। जिससे रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है। कोहरे की वजह से सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिससे मरीज को सांस लेते समय गले में आवाज आने लगती है।
इसके अतिरिक्त मरीज की काम करते, सीढ़िय़ां चढ़ते तथा तेज चलते समय सांसें फूलने लगती हैं। मरीज के हाथ-पैर पर सूजन आ जाती है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 70 सांस और हृदय के मरीज पहुंच रहे हैं।
सर्दी से ऐसे करें बचाव
-सर्दी से बचें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन न करें
-शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठें
-पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें
-मांसाहार से परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें
-रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर परामर्श लेते रहे
-नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें
-खाने में दही और सलाद का सेवन करें