फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्दी में दिल का रखें ख्याल, पारा गिरने पर सिकुड़ जाती है धमनियां

Thu, 22 Dec 2022 02:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में हृदय, उच्च रक्तचाप और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पारा गिरने पर धमनियां सिकुड़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में सांस और दिल के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 70 से अधिक मरीज हृदय और सांस के पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को सर्दी से बचाव और नियमित दवा का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि ठंड और कोहरे में हृदय, सांस, उक्त रक्तचाप, ब्रेन हैमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ठंड में इन मरीजों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। सर्दी में थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कोहरा नहीं कम, शीत लहर भी दिखाएगी असर, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, पढ़ें-कब मिलेगी राहत

Trending Videos
विज्ञापन

उनका कहना है कि सर्दी में धमनियां सिकुड़ जाती हैं। जिससे रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है। कोहरे की वजह से सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिससे मरीज को सांस लेते समय गले में आवाज आने लगती है।

इसके अतिरिक्त मरीज की काम करते, सीढ़िय़ां चढ़ते तथा तेज चलते समय सांसें फूलने लगती हैं। मरीज के हाथ-पैर पर सूजन आ जाती है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 70 सांस और हृदय के मरीज पहुंच रहे हैं।

सर्दी से ऐसे करें बचाव
-सर्दी से बचें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन न करें
-शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठें
-पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें
-मांसाहार से परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें
-रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर परामर्श लेते रहे
-नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें
-खाने में दही और सलाद का सेवन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें