आर्थिक गणना में गुणवत्ता व समय का रखें ख्याल: डीएम
बागपत। आर्थिक गणना का कार्य महत्वपूर्ण हैं। टीमों को इसमें गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। किसी भी तरह का गलत फीडबैक सूचनाओं में नहीं जाना है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य को समय से पूरा करें। यह बात डीएम शकुंतला गौतम ने कहीं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने आर्थिक गणना के कार्य में लगे प्रशिक्षुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं समय से संपादित करने के टीम को निर्देश दिए। प्रशिक्षित टीम को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आर्थिक गणना के कार्य की गंभीरता को समझें। निर्धारित एप पर बेहतर तरीके से कार्य करें। आर्थिक गणना का कार्य निर्धारित समय अवधि में किया जाए। इस कार्य को समय सीमा पर गुणवत्ता तरीके से संपन्न करना बेहद जरूरी है। एडीएम अमित कुमार सिंह, डीएसटीओ एमपी सिंह, जिला प्रबंधक रोहित राजपूत, बॉबी मौजूद रहे।
आर्थिक गणना में करें सहयोग
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि वह आर्थिक गणना के कार्य में सहयोग करें। सरकार के निर्देश पर कॉमन सर्विस सेंटर संचालक के अंतर्गत घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से भी आर्थिक क्रिया कलापों को ऑनलाइन किया जाना है। डाटा को गोपनीय रखा जाएगा।