फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति और उसके बेटे के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के पति और उसके बेटे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बड़ौत। शिकोहपुर गांव में अधिवक्ता द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के मामले में अधिवक्ता के पिता ने गांव के प्रधान के पति और उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
शनिवार की देर शाम जमीन की पैमाईश कर रही तहसील प्रशासन की टीम के सामने अधिवक्ता सत्यप्रिय तोमर ने गलत ढंग से पैमाइश करने का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। इस मामले में वकील के पिता धर्मपाल ने ग्राम प्रधान पति व बेटे के खिलाफ जबरन जहर पिलाने के संबंध में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रधान उर्मिला देवी के बेटे विपिन ने बताया कि उन्होंने कोई जहर नहीं पिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वकील ने अनावश्यक दबाव बनाने के लिए खाली पड़ी कीटनाशक की शीशी में पानी भरकर खुद टीम के सामने उसे पिया है, ताकि ऐसा प्रतीत हो, जैसे जहर पीया हैै। आरोप निराधार हैं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल अधिवक्ता की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को तहसीलदार बागपत प्रसन्न कश्यप, लेखपाल विनोद शर्मा, कानूनगो सत्यपाल, औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी कृपेंद्र व अन्य पुलिस फोर्स के साथ शिकोहपुर गांव में बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची टीम के सामने गांव के अधिवक्ता सत्यप्रिय तोमर ने टीम पर गलत जगह पर पैमाइश करने का आरोप लगाया था। जब टीम नहीं मानी तो अधिवक्ता ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें