फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर हमला करने के आरोप में पांच के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। क्षेत्र के खासपुर मोड़ पर दो भाइयों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कुलभूषण पुत्र मेघराज सिंह ने थाने में तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई प्रवीण की शादी बड़ागांव निवासी रूपा पुत्री देवेंद्र से हुई है। दोनों का आपस में झगड़ा चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार शाम को रूपा ने अपने पति को फोन करके कहा कि अपने बच्चों को बड़ागांव से ले जाओ। जिसके बाद शनिवार देर शाम कुलभूषण व प्रवीण बच्चों को लेने के लिए खासपुर मोड़ पहुंच गए। कुलभूषण व भाई प्रवीण का आरोप है जब वे खासपुर मोड़ के पास पहुंचे तो आरोपी पहले से ही कुछ लोगों के साथ मौजूद थे। आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों व चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने दस लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित कुलभूषण व प्रवीण ने चांदीनगर थाने में तहरीर देते हुए आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि मामला पति पत्नी के झगड़े का है। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें