बालैनी। दिल्ली में हुई इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आईएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल बुढ़सैनी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया।
दिल्ली में नौ अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक 2025 इंटरनेशनल ओपन कुक्कीवोन कप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में आईएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल बुढ़सैनी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभांशु व पार्थ कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी गौरी, श्रीयांश व जतिन ने रजत और सैफ, लविश व देव ने कांस्य पदक जीता। बुधवार को सभी खिलाड़ियों का स्कूल व गांव में पहुंचने पर बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। कोच मोनू ने बताया कि इससे पहले भी खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। इस दौरान सोनू चोटी, जगबीर प्रधान, मनोज, जोगिंद्र वाल्मीकि, बबलू, डॉ. हरेंद्र, प्रधानाचार्या साक्षी उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।