फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगोली तगा व सुन्हैड़ा में तबेला बना स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
उपस्वास्थ्य केंद्र के कमरे में भरा भूसा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सिंगोली तगा में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 15 साल पहले कराया था उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
विज्ञापन

केंद्र में पशुओं को बांधते हैं ग्रामीण, कमरों में भर दिया है भूसा
सुन्हैड़ा का स्वास्थ्य केंद्र में डाला कूड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं देते ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/चांदीनगर। उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति व रखरखाव न होने से तबेला तथा कूड़ा घर बन गए हैं। चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से चांदीनगर क्षेत्र के सिंगोली तगा गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र तबेला बन गया। वहीं, सुन्हैड़ा गांव का स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुका है। कई बार मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
सिंगोली गांव में 15 साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया था। इसके बाद से केंद्र पर स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई। रखरखाव के अभाव में केंद्र की इमारत जर्जर होने लगी है। केंद्र के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने केंद्र के कमरों में भूसा और उपले भर दिए हैं। लोग केंद्र के परिसर में पशुओं को बांधते हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए रटौल, खेकड़ा या बागपत जाना पड़ता है। उधर, सुन्हैड़ा का स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो गया। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। केंद्र पर तैनात एएनएम राजेश देवी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को सूचित कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान राजकुमार, सुमित, सोनू, पंकज, महेेश, रवींद्र, प्रदीप, धीरज, राजीव ने भवन का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

15 साल से चिकित्सक का इंतजार
ग्रामीण 2007 से अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की बांट जोह रहे हैं। अस्पताल शुरू न होने से लोगों को उपचार के लिए रटौल, खेकड़ा और बागपत के दौड़ लगानी पड़ती है।-पूरण, सिंगोली तगा
कई बार उठाई मांग, नहीं हुआ समाधान
अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती करने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - अमित शर्मा, सिंगोली तगा
तबेला बन गया स्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक तो आए नहीं अब ग्रामीणों ने इसे तबेला बना दिया है। केंद्र के कमरों में भूसा भरा हुआ है और परिसर में पशु बांधे जाते हैं। जगह-जगह गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।- आसिफ सिंगोली तगा
जर्जर होने लगी बिल्डिंग
चिकित्सकों की तैनाती न होने तथा रखरखाव के अभाव में लाखों रुपये में तैयार हुई केंद्र की बिल्डिंग जर्जर होने लगी है। परिसर में चारों ओर गंदगी के अंबार लगे हैं। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र का संचालन जरूरी है।-नीरज पत्रावल, सिंगोली तगा
विज्ञापन

वर्जन
उप स्वास्थ्य केंद्र किन कारणों से शुरू नहीं हो सका है। इस बारे में जानकारी कराई जाएगी। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भेजकर कमरों में भूसा भरने तथा पशुओं को बांधने के मामले की जांच कराई जाएगी। जर्जर भवनों की हालत ठीक कराई जाएगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें