फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बिनौली। अनमोल रामलीला पार्टी के सौजन्य से तितरोदा गांव की धर्मशाला के पास चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार रात्रि डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में कलाकारों ने राम-लक्ष्मण का जन्म, उनकी गुरुकुलीय शिक्षा दीक्षा व ताड़का वध का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में अयोध्या नगरी में राम जन्म से प्रजा खुशी मनाती है। इसके बाद असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ राम-लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं, ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं का मंचन किया गया। कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार, पिंटू पंडित ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यूट्यूब द्वारा गांव के दिल्ली, हरियाणा, उत्तरांचल व अन्य शहरों में रह रहे लोगों को लाइव मंचन भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें