फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उद्यमियों को मंच देने के लिए आज से लगेगा स्वदेशी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपीआरसी कॉलेज के मैदान में 18 अक्तूबर तक चलेगा स्वदेशी मेला
विज्ञापन

- 50 से अधिक स्टॉल लगाकर जिले के उद्यमी बेचेंगे अपने उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के उद्यमियों को मंच देने के लिए शुक्रवार से शहर के एसपीआरसी कॉलेज के मैदान में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा जो 18 अक्तूबर तक चलेगा। स्वदेशी मेले में जिले के 50 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेकर अपने यहां उत्पादों की स्टॉल लगाएंगे। उद्योग विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को मेले की तैयारी पूरी कर ली।
विज्ञापन

जिले में ओडीओपी में होम फर्निसिंग के उत्पाद तैयार करने के लिए कई फैक्टरियां संचालित हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अलावा अन्य योजनाओं से ऋण लेकर लघु उद्योग भी संचालित किए जा रहे हैं। इसमें कुशन कवर, बैडशीटर, दरी, बैग, मिट्टी के बर्तन, दीये, मोमबत्ती, जुट के बैग से लेकर अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। इन उद्यमियों के सामने उत्पादों की बिक्री की समस्या आ रही है। इसको लेकर उद्योग विभाग के अफसरों ने दीपावली पर्व के अवसर पर स्वदेशी मेला लगाने का निर्णय लिया। इससे नए उद्यमियों के उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे और जिले में ही उनकी बिक्री के लिए नया मंच भी तैयार किया जाएगा। इस बारे में उपायुक्त ग्रामोद्योग अर्चना तिवारी का कहना है कि जिले में तैयार हो रहे उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। 18 अक्तूबर तक चलने वाले स्वदेशी मेले में दीपावली पर्व के घरेलू साज-सज्जा के उत्पादों की भी बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें