फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सफाई न करने व बिना बताए गायब रहने पर तीन कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांव व सरकारी कार्यालय में सफाई नहीं करने पर तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मियों को बिनौली, छपरौली व पिलाना ब्लॉक से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव में तैनात सफाई कर्मचारी राखी कई दिन से बिना बताए अनुपस्थित चल रही है, जिससे गांव में गंदगी का ढेर लगा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनके अलावा डीडीओ कार्यालय में तैनात रीनू पर सफाई कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगा तो चंद्रपाल जनवरी माह से कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। इससे कार्यालय व विकास भवन में सफाई नहीं हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता ने तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही राखी को पिलाना, रीनू को बिनौली व चंद्रपाल को पिलाना में संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई नहीं करने पर तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें