ग्राम राठौड़ा के लोगों ने मतगणना के दौरान धांधली किए जाने और विरोध करने पर धमकाए जाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने फिर से मतगणना कराए जाने की मांग की।
बुधवार को ग्राम राठौड़ा से प्रधान पद की उम्मीदवार रहीं कौशर पत्नी साजिद के साथ सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोप लगाया कि 13 दिसंबर को मतगणना में मतगणना कर्मी गांव के ही दो लोगों को बना दिया गया, जो दूसरी पार्टी से संबंध रखते हैं।
दोनों कर्मचारियों ने मतगणना में धांधली की और निरस्त मतपत्रों को दूसरे पक्ष के मतपत्रों में शामिल कर दिया। जब उनके एजेंट ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें डरा धमका कर चुप करा दिया। इन मतपत्रों पर रिटर्निंग आफिसर के हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए।
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शनकारियों में जबरदीन, मांगा, फिरोजू, नाजम, शमशेर, निरमल, नूरा, आरिफ, अमजद, हक्कम अली, जमशेद, सिमरु, कमलेश, रहीसा आदि थे।
जनैम, राशिदा, ओमपाल, ओम सिंह, लोकेंद्र, रविंद्र, अरुण, बबला, सहीदू, धनवा, अरशद, अलियास, नसीम, शकील समेत अनेक लोग शामिल रहे।