फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 45 गांवों का होगा सर्वे

Tue, 06 Feb 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि योजना के तहत 45 गांवों का चयन हुआ है। इसके लिए बेस लाइन सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों की ग्रामवार तैनाती की गई है। गांव की प्रत्येक मूलभूत समस्याओं का सर्व करेगी। उसके बाद अपना फीडबैक अधिकारियों को देगी।
विज्ञापन


मिशन अंत्योदय के तहत 45 गांवों को चयनित किया गया है। जहां पर मूलभूत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। गांवों में विकास कराने के लिए शासन की महत्वपूर्ण योजना है। रास्ते, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार सहित सभी जरूरत की सुविधाओं को मुहैया कराई जाएगी।

इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया जा चुका है। सीडीओ चांदनी सिंह ने इस  संबंध में अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा। जिसमें 45 गांवों के लिए ग्राम विकास अधिकारियों को सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


ये अधिकारी गांव में जाकर मूलभूत समस्याओं का सर्वे करेंगे। गांव को जिस प्रकार की जरूरत है उसके लिए डायरी बनाई जाएगी। योजना से जुड़े 27 अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चयनित गांवों में सभी कार्यों को पूरा कराएंगे। 

इन गांवों का हुआ है चयन
अहमदशाहपुर पदड़ा, बली, बिचपड़ी, चौपड़ा महेशापुर, फिरोजपुर, गौरीपुर जवाहरनगर, दौझा, कर्मअलीपुर, नैथला, पाली, ब्राह्मण पुट्ठी, सूरजपुर महनवा, बाम, बिजवाड़ा, गूंगाखेड़ी, जागोस, धनौरा टीकरी, फखरपुर, फैजल्लापुर, गैड़बरा, हजुराबाद गढ़ी, मोहम्मदपुर खूंटी, मुज्जफरपुर कंबाला, नंगला रवा, पलड़ी, शाहपुर बाणगंगा, तमेला गढ़ी, बाछौड़, बासौली, हलालपुर, चंदरहेड़ी, लुहारा, मुकंदपुर, शेरपुर, सिलाना, अहमदनगर, बिहारीपुर, अब्दुलापुर मेवला, बरसिया, दौलतपुर, मुकंदपुर ओगटी, पूठ, पुरा, सैड़भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें