बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर शुक्रवार देर शाम एसई व एक्सईएन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे विभागीय कर्मचारियों मेें अफरा-तफरी मच गई। एसई ने सीटीआर वर्कशाप पर आए किसानों से ट्रांसफार्मर सप्लाई के संबंध मेें जानकारी ली।
सीटीआर एसई अजय कुमार ओझा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पहुंचे। उन्होंने प्रतिदिन फुंके एवं मरम्मत किए जाने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्कशाप पर विद्युत ट्रांसफार्मर की उपलब्धता की जानकारी एसडीओ प्रवेश गिरी से ली। इस दौरान उन्होंने सीटीआर वर्कशाप पर आए किसानों से फुंके विद्युत ट्रासंफार्मर के बदलने के संबंध में व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ही विद्युत ट्रांसफार्मर सीटीआर द्वारा बदले जा रहे हैं। इस अवसर पर एक्सईएन संजीव कुमार मित्तल भी शामिल रहे।