फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुरेशपाल का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मृतक एचसीपी को सलामी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बांदा में पुलिस महकमे में एचसीपी पद पर थे तैनात
विज्ञापन

रविवार को हृदय गति रुकने से हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। बांदा में पुलिस महकमे में एचसीपी पद पर तैनात बिनौली निवासी सुरेशपाल विश्वकर्मा की रविवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बिनौली निवासी सुरेश पालपाल विश्वकर्मा (55) पुत्र बंशीलाल की पीएसी की 44वीं वाहिनी से बांदा पुलिस में पोस्टिंग हो गई थी। वर्तमान में वह एचसीपी के पद पर तैनात थे। शनिवार की शाम हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। इस सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। रविवार की सुबह जैसे ही सुरेशपाल का शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मां रामरती देवी, पत्नी दिनेश देवी, भाई मुकेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, रविकांत विश्वकर्मा, पुत्र अभिषेक, पुत्री काजल व आंचल का रोते रोते बुरा हाल हो गया। बांदा पुलिस लाइन आए एएसआई रमाकांत गुप्ता, एचसीपी श्रीनंद लाल, कांस्टेबल राहुल, अनुराग, ध्रुव चंद्रपाल, अभिषेक कुमार दीक्षित, विमलेश सरोज, छत्रपाल सिंह, बिनौली इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, एसआई दिनेश पिलियांन आदि पुलिसकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत राजकीय सम्मान के साथ सुरेशपाल का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अभिषेक ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, सौराज धामा, राजीव गोस्वामी, गगन धामा, संदीप धामा, सेंसरपाल खटीक, बाबा रामनारायण, रमेशचंद चौहान, बाबूराम, नितिवेश धामा, नरेंद्र धामा, प्रहलाद वेदवान, पप्पन, अमित धामा, अंकित चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें