बड़ौत। जंतर-मंतर दिल्ली पर कुश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों के पक्ष में शुक्रवार को धनौरा गांव की महिला खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की।
नेहा राणा ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं है। तो ग्रामीण स्तर पर खेल रही महिला खिलाड़ी आगे बढ़ने के विषय में सोच कर भी घबरा रही हैं। प्रधानमंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री को भी इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से कुश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण की गिरफ्तारी करानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनपद से काफी संख्या में खिलाड़ी जंतर-मंतर पर पहुंचकर धरने पर शामिल होंगे और आंदोलन शुरू करेंगे। मौके पर सुदेश गौतम, मनीषा राणा, आयशा मलिक तनु चौहान, दीपा गौतम, सत्यवीर राठी मौजूद रहे।