फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई होने से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे में हैडपंप से पानी भरकर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बागपत। शहर में पाइपलाइन डालने के लिए गलियों में खोदाई कराई गई, जिससे कई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय के पास रहने वाली सुनीता, सीमा, सुनील राणा, अरुण पंवार आदि ने बताया कि कई दिन पहले पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए गली में खोदाई कराई गई थी। इस दौरान पहले से बिछी पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से गली में 50 से अधिक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके अलावा पुराने कस्बे में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस मामले में जल निगम शहरी के अवर अभियंता शेर सिंह का कहना है कि जल्द ही काम पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें